दिल्ली

Delhi News : फर्जी ई़डी अफसर बनकर लूटे करोड़ों रुपये, पुलिस ने पीछा करके बरामद किए 70 लाख

दिल्ली में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर आए कुछ बदमाशों ने करोड़ों रुपये साफ कर लिए। उनके वहां से जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

एक बदमाश हुआ गिरफ्तार (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में फिल्मी अंदाज में लूट
  • ईडी अफसर बनकर आए बदमाश
  • पुलिस ने 2 किमी तक किया पीछा

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को ईडी का अफसर बताकर करोड़ों रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पीसीआर वैन ने 2 किमी तक बदमाशों की कार का पीछा किया, जिसके बाद नरेला में जाकर एक आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस को कार से 70 लाख रुपये भी बरामद हुए है।

ईडी अफसर बनकर आए बदमाश

पीड़ित ने बताया कि बीती रात को वो खाने के लिए घर से बाहर गया। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आए, उन्होंने खुद को ईडी का अधिकारी बताया। बदमाश उसे लेकर मित्राऊं और सुरखपुर इलाके में ले जाकर 2 घंटे तक घुमाते रहे। जिसके बाद उन्होंने पीड़ित के घर से 3.20 करोड़ लूट लिए और वहां से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को कॉल करके घटना की सूचना दी।

एक आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस ने करीब दो घंटे तक आरोपियों की कार का पीछा किया। आरोपी खतरनाक और संदिग्ध तरीके से कार चला रहे थे। नरेला में जाकर पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया और एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 70 लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा आरोपी के पास से एक पिस्तौल और 4 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article