दिल्ली

Delhi Metro पर यात्रा करने वाले ध्यान दें, येलो लाइन की सेवाएं 19 नवंबर तक रहेंगी प्रभावित

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन के एक हिस्से में 14-19 नवंबर तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10.45 बजे के बाद सुबह 7.02 बजे सेवाएं शुरू होने तक कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी।

Image

Delhi Metro पर यात्रा करने वाले ध्यान दें, येलो लाइन की सेवाएं 19 नवंबर तक रहेंगी प्रभावित

Delhi Metro: राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी पश्चिम से आर. के. आश्रम तक 490 मीटर लंबे खंड पर सिविल कार्य के कारण येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं 14 नवंबर की रात से 19 नवंबर तक अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, जनकपुरी पश्चिम और आर. के. आश्रम के बीच 490 मीटर लंबे खंड पर नियोजित निर्माण कार्य के कारण यह व्यवधान उत्पन्न होगा। इसमें कहा गया है कि इस खंड पर मेट्रो सेवाएं 14-15 नवंबर की दरमियानी रात से 19-20 नवंबर की दरमियानी रात तक कुछ समय के लिए प्रभावित रहेंगी।

रात से सुबह तक ट्रेन सेवा होगी प्रभावित

परिणामस्वरूप, समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के बीच रात 10.45 बजे के बाद सुबह 7.02 बजे सेवाएं शुरू होने तक कोई ट्रेन सेवा नहीं होगी। बयान में कहा गया है कि तीन स्टेशन- समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर 18-19 और हैदरपुर बादली मोड़- सुबह 7.02 बजे तक सेवा बहाल होने तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर तक येलो लाइन के शेष हिस्सों पर मेट्रो सेवाएं निर्बाध चलती रहेंगी।

इसमें कहा गया है कि असुविधा कम करने के लिए, स्टेशनों और मेट्रो के अंदर घोषणाएं की जाएंगी, जिससे यात्रियों को ट्रेन के गंतव्य और प्लेटफार्म के बारे में जानकारियां मिलेंगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article