दिल्ली

Delhi Metro: यात्रीगण ध्यान दें, शुक्रवार को इस लाइन पर नहीं चलेंगी मेट्रो ट्रेन! जानें क्यों लिया फैसला

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि, मिलेनियम सिटी सेंटर से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय तक येलो लाइन के शेष खंड पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी।

Image

Delhi Metro: यात्रीगण ध्यान दें, शुक्रवार को इस लाइन पर नहीं चलेंगी मेट्रो ट्रेन! जानें क्यों लिया फैसला

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के विश्वविद्यालय स्टेशन पर रखरखाव कार्य के कारण 11 अक्टूबर को सुबह कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से जोड़ती है। अधिकारियों ने बताया कि येलो लाइन पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर पूर्व निर्धारित रखरखाव गतिविधियों के तहत शुक्रवार तड़के सुबह 6.25 बजे तक ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

सुबह इतने बजे रहेगा प्रभाव

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे के बजाय 6:29 बजे शुरू होगी और कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के लिए पहली ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे के बजाय 6:40 बजे शुरू होगी।

उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। विधानसभा और सिविल लाइंस स्टेशन सुबह 6:25 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि मिलेनियम सिटी सेंटर से कश्मीरी गेट और समयपुर बादली से विश्वविद्यालय तक येलो लाइन के शेष खंड पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रहेंगी। रखरखाव कार्य के कारण पिछले रविवार को विश्वविद्यालय और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से 40 मिनट तक उपलब्ध नहीं रहीं।

(इनपुट-भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article