Delhi metro: यात्रियों को अब इन स्‍टेशन के बाहर मिलेंगी खास सुविधा, आसपास रहने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 04:55 PM IST

Delhi metro: दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मेट्रो राजेंद्र प्लेस और झंडेवालान स्टेशन पर फुटपाथ, साइकिल स्टैंड, कैब पिकअप ड्रॉप प्‍वाइंट, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड जैसी कई सुविधाओं का विकास करने जा रहा है। इसका फायदा ब्‍लू लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के अलावा आसपास रहने वाले कॉलोनी के लोगों को भी मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजेंद्र प्लेस और झंडेवालान स्टेशन पर होगा डेवलपमेंट
  • स्‍टेशन के बाहर होगा फुटपाथ, साइकिल स्टैंड जैसे डेवलपमेंट
  • डीएमआरसी ने तैयार किया प्रस्‍ताव, अगले माह से डेवलपमेंट


Delhi metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। मेट्रो ने अपने दो मेट्रो स्टेशन राजेंद्र प्लेस और झंडेवालान स्टेशन के हेल्‍दी डेवलपमेंट का नया प्रस्‍ताव तैयार किया है। अगर इस प्रस्ताव पर मोहर लग गई तो इन मेट्रो स्‍टेशन पर यात्रियों को फुटपाथ, साइकिल स्टैंड, कैब पिकअप ड्रॉप प्‍वाइंट, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। इससे ब्लू लाइन के यात्रियों को जहां बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं इसका फायदा इन मेट्रो स्‍टेशनों के आसपास रहने वाले कॉलोनी के लोगों तक को मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार जल्‍द ही प्रस्‍ताव को अप्रूवल मिलेगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Delhi metro

दिल्‍ली मेट्रो

डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार राजेंद्र प्लेस और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के बाहर इन सुविधाओं का विस्‍तार होने के बाद ब्लू लाइन पर कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि, राजेंद्र प्लेस और झंडेवालान मेट्रो स्‍टेशन पर यात्रियों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग, फुटपाथ, पिकअप और ड्रॉप पॉइंट, साइकिल स्टैंड, बस स्टॉप और टॉयलट्स जैसी कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं, राजेंद्र प्लेस स्‍टेशन में यात्रियों के बैठने के लिए ग्रीन एरिया और ई चार्जिंग स्टेशन जैसी अतिरिक्‍त सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अलावा इन स्‍टेशनों के अंदर भी यात्रियों के आवगमन को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जाएंगे।

End of Feed