Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन वीक के दौरान ज्यादातर कपल्स किसी ना किसी रोमांटिक जगह पर जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली के भीड़भाड़ से दूर खास अंदाज में इस वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भी आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर कई ऐसी खूबसूरत जगह मौजूद हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोड ट्रिप का मजा लेते हुए कुछ ही घंटे में पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर आप खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के साथ कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटी में भी शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन शानदार जगहों के बारे में।
ऋषिकेश
इस वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ एडवेंचरस करना चाहते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए बेस्ट जगह बन सकता है। पहाड़ों के खूबसूरत नजारों के साथ आप गंगा जी में अपने पार्टनर के साथ रिवर राफ्टिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप बंजी जंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के जंगलों और पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने का भी मौका मिलेगा।लैंसडाउन
यह जगह कम बजट में घूमने के लिए शानदार टूरिस्ट प्लेस है। ये उत्तराखंड का एक छोटा लेकिन भीड़भाड़ से दूर खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह दिल्ली से तकरीबन 250 किमी दूरी पर मौजूद है। यहां पर आप कुछ ही घंटे में पहुंच सकते हैं। लैंसडाउन ऐतिहासिक होने के साथ प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत भी है। देवदार के ऊंचे- ऊंचे पेड़ आपका मन मोह लेंगे।नीमराना किला
नीमराना शहर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर स्थित है। यहां पर आप ऐतिहासिक नीमराना फोर्ट पैलेस के शानदार नजारे देखने के साथ राजसी जीवन का अनुभव कर सकते हैं। यहां पर आपको इतिहास और आधुनिकता का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। यह जगह कपल्स के लिए टाइम स्पेंड करने का परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है। दिल्ली से नीमराना की दूरी करीब 130 किमी है।अलवर
राजस्थान का अलवर शहर दिल्ली से करीब 180 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप अलवर भानगढ़ किला, सरिस्का टाइगर रिजर्व और झील जैसी जगहों को घूमकर नेचर का आनंद उठा सकते हैं। अलवर शहर अरावली पहाड़ियों से घिरा एक समृद्ध संस्कृति विरासत वाला शहर है। यहां के राजसी किला, सुंदर सिटी पैलेस और रंगीन बाजार आपको अलग अनुभव देंगे।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
