दिल्ली

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी समस्या, वेलकम-सीलमपुर स्टेशन के बीच सेवाएं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो में आज रेड लाइन पर वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रहीं। तकनीकी समस्या के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इससे पहले येलो लाइन पर कुछ असमाजिक तत्वों ने सिंग्निंग केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Image

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ‘रेड लाइन’ पर मंगलवार को तकनीकी समस्या के कारण वेलकम और सीलमपुर स्टेशनों के बीच सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इससे पहले सोमवार को कुछ ‘असमाजिक तत्वों’ ने हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच सिग्नलिंग केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिससे ‘येलो लाइन’ पर सेवाएं प्रभावित हुईं थीं।

अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य

‘रेड लाइन’ दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वेलकम से सीलमपुर तक सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य।’’ अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण देरी हुई।

सिग्नलिंग केबल हुई थी क्षतिग्रस्त

सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ‘येलो लाइन’ पर असामाजिक तत्वों ने हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच ‘सिग्नलिंग केबल’ को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे सोमवार सुबह ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं और व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। मेट्रो की ‘येलो लाइन’ गुरुग्राम में मिलेनियम सिटी सेंटर और दिल्ली में समयपुर बादली के बीच संचालित होती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा, हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के बीच कुछ बदमाशों द्वारा ‘सिग्नलिंग केबल’ को नुकसान पहुंचाए जाने के कारण सुबह से ‘येलो लाइन’ पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article