दिल्ली

Delhi Metro Viral Dance: दिल्ली मेट्रो में हो क्या रहा है! बिकिनी गर्ल और मास्टरबेशन के बाद छोटे स्कर्ट में लड़की का डांस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 1, 2023, 04:03 PM IST

Delhi Metro Viral: दिल्ली मेट्रो में इन दिनों कुछ सही नहीं हो रहा, बिकिनी गर्ल और मास्टरबेशन के बाद अब मेट्रो में छोटी स्कर्ट में लड़की का डांस सामने आया है, इसे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट सामने आ रहे हैं।

Image

मेट्रो के अंदर छोटी स्कर्ट में लड़की का डांस सामने आया है

delhi metro viral video: दिल्ली मेट्रो में में एक के बाद एक अश्लील हरकतें सामने आ रही हैं, मेट्रो के अंदर खुलेआम की जा रही ऐसी करतूतों ने आम यात्रियों का सफर करना मुश्किल कर दिया है, दिल्ली मेट्रो में मास्टरबेशन के बाद अब ओरल सेक्स का एक वीडियो वायरल हो रहा था वहीं ताजा घटनाक्रम में दिल्ली मेट्रो में एक और किस्सा सामने आने का दावा किया जा रहा है, इस दफा मेट्रो के अंदर छोटी स्कर्ट में लड़की का डांस सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मेट्रो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की छोटी स्कर्ट पहनकर पंजाबी गाने 'कातिल हसीना बहा के पसीना' पर रील बनाते हुए नजर आ रही है।

करीब 22 सेकेंड के वीडियो में लड़की नाचती दिख रही है वहीं उसके पीछे एक दूसरी लड़की आते है और वो भी पीछे से डांस करती नजर आ रही है।

वायरल हो रही स्कर्ट में डांस की इस रील को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन

इससे पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) चीफ स्वाति मालीवाल द्वारा "घृणित और घिनौनी" घटना को लेकर नोटिस जारी करने के घंटों बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति के वायरल वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया था। परेशान करने वाले इस वीडियो में जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, युवक मोबाइल फोन पर कुछ देख रहा है और उसी दौरान दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर हस्तमैथुन करते हुए दिखाया गया है, जबकि उसके आसपास के अन्य यात्री स्पष्ट असहज हो रहे हैं वहां से दूर जा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो को इस 'शर्मनाक कृत्य' के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मालीवाल ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस 'शर्मनाक कृत्य' के लिए कड़ी कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक वायरल वीडियो सामने आया जिसमें एक आदमी को दिल्ली मेट्रो में बेशर्मी से हस्तमैथुन करते देखा जा सकता है। यह बिल्कुल घृणित और घिनौना कृत्य है। मैं दिल्ली पुलिस और दिल्ली मेट्रो को इस शर्मनाक कृत्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी कर रही हूं।

दिल्ली मेट्रो में ओरल सेक्स का भी मामला!

वहीं एक और मामला जो दिल्ली मेट्रो से सामने आया था वो ओरल सेक्स का है इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओरल सेक्स करते हुए दिखाई दिए वीडियो वायरल होते ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस और डीएमआरसी को नोटिस जारी किया है। ट्विटर पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, लेकिन 'टाइम्स नाउ नवभारत' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं लोग इस वीडियो को लेकर यह मांग कर रहे हैं कि पुलिस सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे नहीं तो ऐसी हरकतें बढ़ती जाएंगी और ऐसे और वीडियो सामने आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article