Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को ड्राइवरलेस तकनीक वाली पहली मेट्रो ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन 'मेक इन इंडिया' के तरह एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें सोमवार को पहला महानगर मेट्रो ट्रेनसेट चालक रहित तकनीक से एकीकृत किया गाया। डीएमआरसी की यह पहली परियोजना है जिसमें किसी मूल अपकरण को निर्माता (EOM) को आउटसोर्स किया गाया है।
यात्रियों का सफर होगा और आसान
इसे लेकर डीएमआरसी के प्रबंघ निदेशक ने कहा कि आज दिल्ली मेट्रो परिवार के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। इसमें हम चौथे चरण के गलियारे को चालू करने वाले हैं, जिसके लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिसमें मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा के एक व्यापक योजना तैयार की जा रही है। आंध्र प्रदेश में एल्सटॉम की सुविधा से रवाना किया जाएगा।
85KM प्रति घंटे की स्पीड चलेगी मेट्रो
बता दें कि ग्रेड ऑफ ऑटोमेशन 4 ड्राइवरलेस तकनीक से पूरी तरह लैश इस नए मेट्रो ट्रेन सेट को 95KM प्रति घंटे की स्पीड से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी परिचालन 85KM प्रति घंटे की स्पीड से होगा। वहीं दो एक्टेंशन और नई गोल लाइन 10 के साथ ही तीन लाइनों पर काम किया जाएगा, जिसमें पूरे 64.67KM की दूरी की जाएगी।
12 मिलियन यूरो की परियोजना
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पहली बार इस तरह की कोई परियोजना को आउटसोर्स किया है। वहीं 312 मिलियन यूरो की इस परियोजना के लिए 15 साल का रखरखाव अनुबंध भी शामिल किया गाया है। इस बारे में एल्सटॉम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि ये इस मेट्रो ट्रेन सेट के जरिए दिल्ली निवासियों को यात्रा पहले से और बेहतर हो जाएगी। साथ ही एल्सटॉम और डीएमआरसी की साझेदारी भी मजबूत होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
