Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती कथित तौर पर छोटे कपड़ों में दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वह लड़की मेट्रो के एक कोच में सीट पर बैठी हुई है, कुछ देर बाद युवती उठकर वहां से चली जाती है।
दिल्ली मेट्रो
अब इस वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोग लड़की के पक्ष में बात कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि युवती को सामाजिक मर्यादा बनाए रखना चाहिए। दोनों पक्षों में इस युवती को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से बयान जारी किया गया है।
डीएमआरसी ने क्या कहा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि डीएमआरसी अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं। यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में 'अभद्रता' को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है। हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।लड़की का सामने आया बयान
दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर छोटे कपड़े पहन कर यात्रा करने वाली लड़की का बयान भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने कहा है कि यह उसकी स्वतंत्रता है कि वह क्या पहनती है। उन्होंने कहा, यह किसी तरह का पब्लिसीटी स्ंटट या फेमस होने के लिए नहीं किया गया था। लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और न ही मैं मुझे ऐसा करने की प्रेरणा उर्फी जावेद से मिली है। युवती ने कहा कि वह इस तरह से कई महीनों से यात्रा कर रही है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
