दिल्ली

Delhi Corona: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 293 नए कोरोना के मामले, पॉजिटिविटी रेट में उछाल; 2 की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 3, 2023, 11:59 PM IST

Delhi Corona: दिल्ली में रविवार को 429 कोरोना के मामले दर्ज हुए थे, जो सात महीनों में सबसे अधिक थे। लेकिन रविवार को पॉजिटिविटी रेट 16.09 प्रतिशत थी। कल कोरोना से एक मौत हुई थी।

Image

Delhi Corona: दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना का खतरा

Photo : BCCL

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि सोमवार को कोरोना के मामले कम दर्ज हुए हैं, लेकिन पॉजिटिविटी रेट में बहुत उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में सोमवार को 293 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं।

पॉजिटिविटी दर कितनी

दिल्ली में अब पॉजिटिविटी दर बढ़कर 18.53 प्रतिशत हो गई। इसका मतलब है कि टेस्ट किए गए प्रत्येक पांच लोगों में से लगभग एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26,532 हो गई है।

रविवार का हाल

दिल्ली में रविवार को 429 कोरोना के मामले दर्ज हुए थे, जो सात महीनों में सबसे अधिक थे। लेकिन रविवार को पॉजिटिविटी रेट 16.09 प्रतिशत थी। कल कोरोना से एक मौत हुई थी।

पिछले दिनों का हाल

वहीं शनिवार को 14.37 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 416 मामले दर्ज किए गए थे। गुरुवार को 12.48 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 295 मामले दर्ज किए गए थे।

'घबराने की जरूरत नहीं'

दिल्ली में कोविड की स्थिति पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा था कि फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। देश में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

केंद्र ने क्या कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के नये वेरिएंट से खतरा कम है और इसके कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना भी कम है, लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के नये मामलों के बढ़ने का कारण वायरस के एक्सबीबी 1.16 स्वरूप का प्रसार भी हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article