दिल्ली

Delhi Metro में छोटे कपड़ों में दिखी थी लड़की, अब DMRC ने जारी किया बयान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 4, 2023, 09:20 AM IST

Vrial Delhi Metro Girl: दिल्ली मेट्रो में छोटे कपड़ों में लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल की ओर से बयान जारी किया गया है। कहा गया है कि सभी यात्रियों को सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।

Image

दिल्ली मेट्रो

Photo : iStock

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती कथित तौर पर छोटे कपड़ों में दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि वह लड़की मेट्रो के एक कोच में सीट पर बैठी हुई है, कुछ देर बाद युवती उठकर वहां से चली जाती है।

अब इस वीडियो को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोग लड़की के पक्ष में बात कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि युवती को सामाजिक मर्यादा बनाए रखना चाहिए। दोनों पक्षों में इस युवती को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से बयान जारी किया गया है।

डीएमआरसी ने क्या कहा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से सोमवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि डीएमआरसी अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं। यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में 'अभद्रता' को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है। हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।

लड़की का सामने आया बयान

दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर छोटे कपड़े पहन कर यात्रा करने वाली लड़की का बयान भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने कहा है कि यह उसकी स्वतंत्रता है कि वह क्या पहनती है। उन्होंने कहा, यह किसी तरह का पब्लिसीटी स्ंटट या फेमस होने के लिए नहीं किया गया था। लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और न ही मैं मुझे ऐसा करने की प्रेरणा उर्फी जावेद से मिली है। युवती ने कहा कि वह इस तरह से कई महीनों से यात्रा कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article