दिल्ली मेट्रो ने रचा इतिहास, चार सितंबर को बनाया नया रिकॉर्ड

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 6, 2023, 07:10 AM IST

दिल्ली मेट्रो ने चार सितंबर को नया रिकॉर्ड बनाया। इस दिन यात्रियों की संख्या अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस दिन 71.03 लाख यात्रियों ने यात्राएं कीं।

दिल्ली मेट्रो ने नया इतिहास बनाया। चार सितंबर के दिन यात्रियों की संख्या किसी एक दिन में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली मेट्रो में 4 सितंबर को दैनिक यात्रियों की संख्या अब तक की सबसे अधिक संख्या 71.03 लाख थी। जो कुछ दिन पहले बनाए गए रिकॉर्ड को पार कर गई। 29 अगस्त को यह आंकड़ा 69.94 लाख था। यात्रा या लाइन उपयोग की गणना यात्रियों द्वारा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उपयोग किए जाने वाले कॉरिडोर की संख्या से की जाती है।

Delhi Metro Created history

दिल्ली मेट्रो ने रिकॉर्ड बनाया (तस्वीर-BCCL)

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार को अभूतपूर्व 71.03 लाख यात्रियों की यात्रा दर्ज करके पिछले सप्ताह बनाए गए अपने उच्चतम यात्री यात्रा रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जो दिल्ली मेट्रो पर अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री यात्रा है।

End of Feed