दिल्ली कल का मौसम: चमकेगी बिजली होगी झमाझम बारिश, धुंध में लिपट जाएगा शहर; IMD का बड़ा अलर्ट

Delhi Me Aaj Aur Kal Ka Mausam 22 January 2025: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि बुधवार 22 जनवरी को चमक गरज के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है।

Delhi Me Aaj Aur Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी के बीच कोहरे का कहर जारी है। भीषण ठंड के बीच धूप खिली रह रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में आर्द्रता 83 प्रतिशत से 69 प्रतिशत के बीच रही।

Delhi Kal Ka Mausam

दिल्ली का मौसम

आईएमडी ने बुधवार को शाम व रात के दौरान गरज के साथ एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह अधिकांश क्षेत्रों में धुंध या मध्यम कोहरा जबकि अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। शाम और रात में धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है, जिससे यातायात पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।

End of Feed