Delhi MCD Mahapaur : दिल्ली महापौर चुनाव के लिए BJP का नामांकन, प्रवेश वाही ने भरा पर्चा; 'आप' नहीं लड़ेगी इलेक्शन

Delhi MCD Mayor Election 2026: को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रवेश वाही नामांकन फाइल किया है। नामांकन के बाद प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सभी विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।

Delhi MCD Mayor Election 2026: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवेश वाही ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में आगामी महापौर चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। प्रवेश वाही वर्तमान में दिल्ली नगर निगम के नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में उन्होंने भाजपा नेतृत्व और पार्षदों के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया। नामांकन दाखिल करने के मौके पर उनके साथ महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह, नेता सदन एवं स्थायी समिति उम्मीदवार जय भगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, उप महापौर उम्मीदवार मोनिका पंत, और राजपाल राणा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

parvesh wahi File nomination As bjp candidate

दिल्ली मेयर के लिए प्रवेश वाही ने किया नामांकन (फोटो-@PTI_News)

भाजपा ने गुरुवार को ही महापौर पद के लिए प्रवेश वाही और उप महापौर पद के लिए मोनिका पंत के नामों की आधिकारिक घोषणा की थी। आम आदमी पार्टी (आप) इस बार महापौर चुनाव नहीं लड़ रही है, जिससे वाही की जीत लगभग तय मानी जा रही है। नामांकन के बाद प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सभी विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा और सहयोगी पार्षदों का आभार व्यक्त किया। वाही ने जोर दिया कि दिल्ली की नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।

End of Feed