Delhi Mayor Polls: पद से पैसों तक, हमारे पार्षदों को ललचाया- BJP का आरोप; बोली AAP- उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 6, 2023, 11:39 AM IST

Delhi Mayor Elections 2023: बीजेपी नेताओं की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती थी आज वह भ्रष्टाचार करके दिल्ली नगर निगम के भाजपा के सदस्यों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पैसों और पदों का लालच दे रही है। लगातार दोनों हाउसों में आप के पार्षदों ने उनके बड़े नेताओं के कहने पर दंगा किया था।

Delhi Mayor Elections 2023: दिल्ली में मेयर चुनाव से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया है कि उनके पार्षदों को चेयरमैन पद से लेकर चार करोड़ रुपए तक का ऑफर लालच के रूप में दिया गया, ताकि वे आप के पक्ष में वोट कर दें। सोमवार (छह फरवरी, 2023) को दिल्ली मेयर चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की पीसी में बीजेपी के वीरेंद्र सचदेव की ओर से कहा गया, "असलियत यह है कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम में अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, उनको अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं है और वह छटपटाहट साफ दिखाई दे रही है।"

delhi mayor elections bjp allegations

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

उन्होंने आगे बताया, "आप को संवैधानिक कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य किसी की परवाह नहीं है, उनको सिर्फ कैसे हम सत्ता हासिल कर पाएं, कैसे दिल्ली वालों को परेशान कर पाएं, सारा लक्ष्य इस पर है।" प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्ड नंबर-82 पहाड़गंज से मनीष चड्ढा ने बताया, "कुछ रोज पहले मेरे पड़ोस के पार्षद का फोन आया। वह बोले मेरे भइया (दुर्गेश पाठक) को आपसे बात करनी है। मैंने जब उनसे बात की तो वह बोले- हाउस में हमें फेवर कर दो। मेयर चुनाव में स्टैंडिंग कमेटी में वोट डाल दो...यहां आ जाओ। हम आपको जोनल चेयरमैन बना देंगे। मैंने कहा कि आपने गलत नंबर डायल कर दिया। मैंने यह कह कर फोन काट दिया।"

End of Feed