अब इस तारीख को होगा दिल्ली के मेयर का चुनाव, LG सक्सेना ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 16, 2023, 02:27 PM IST

Delhi Mayor Election Date: एलजी विनय सक्सेना ने मेयर चुनाव और निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 24 जनवरी को एमसीडी की बैठक बुलाने को मंजूरी दी।

Delhi Mayor Election: दिल्ली एलजी विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने सोमवार को 24 जनवरी को दिल्ली नगर निगम (MCD) की बैठक बुलाने को मंजूरी दे दी। रिपोर्ट के अनुसार, सदन की बैठक का उद्देश्य निर्वाचित पार्षदों, मेयर (Mayour) और डिप्टी मेयर के चुनाव और स्थायी समिति के छह सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाना है। सुबह 11 बजे निर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। एक बार शपथ ग्रहण पूरा हो जाने के बाद, सदन महापौर और उप महापौर चुनाव के लिए आगे बढ़ेगा।

पिछली बार हुआ था हंगामा

सदन में एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर दिल्ली सिविक सेंटर में हंगामे के बाद मेयर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। पिछली बैठक में एलजी सक्सेना ने चुनाव कराने के लिए भाजपा के सत्य शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था, जिसका आप नेताओं ने भारी विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल बीजेपी सदस्यों को एल्डरमैन नियुक्त करने का गैरकानूनी फैसला ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए नामांकित सदस्यों को पहले बुलाने के सत्य शर्मा के फैसले पर आप ने विरोध भी किया था।

End of Feed