Delhi: प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान शुरू

प्रदूषण को नियंत्रिण करने के लिए और भलस्वा लैंडफिल साइट को एक नया जीवन देने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बांस रोपण अभियान की आज यानी मंगलवार, 4 मार्च से शुरुआत की गई। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस अभियान की शुरुआत की है।

दिल्ली सरकार ने स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। मंगलवार, 4 मार्च यानी आज उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान की शुरुआत की। इसे दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण सुधार के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। बांस रोपण अभियान से भलस्वा लैंडफिल साइट को एक नया जीवन मिलेगा। क्योंकि यह शहर के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों में से एक है। यह वर्षों से प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट का कारण बन रहा है। इस समस्या को हल करने के लिए दिल्ली सरकार और नगर निगम मिलकर बायोमाइनिंग और लैंड रिक्लेमेशन जैसे उपायों पर काम कर रहे हैं।

Delhi CM Rekha Gupta

भलस्वा लैंडफिल साइट पर बांस रोपण अभियान शुरू

प्रदूषण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण होगा बांस रोपण अभियान

बांस रोपण दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि बांस की तेजी से बढ़ने की क्षमता इसे प्रदूषण नियंत्रण, कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण और मिट्टी के संरक्षण के लिए आदर्श बनाती है। दिल्ली सरकार के अनुसार, 'विकसित भारत 2047' के तहत भलस्वा, गाजीपुर और ओखला लैंडफिल साइटों पर बायोमाइनिंग और भूमि सुधार की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कचरे के पहाड़ों को हटाकर इन स्थानों को हरित क्षेत्र में परिवर्तित करना है। इस प्रक्रिया में बांस रोपण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह हवा की गुणवत्ता को सुधारने और मिट्टी के कटाव को रोकने में मदद करेगा।

End of Feed