Delhi Kalkaji Temple: भजन संध्या में आए बी प्राग, मंच टूटने से मची भगदड़, 17 लोग घायल और 1 की मौत

दिल्ली के कालका जी मंदिर में शनिवार को भजन संध्या में बी प्राग समेत कई गायक आए। इस दौरान भीड़ स्टेड के करीब जाने की कोशिश करने लगी। तभी भगदड़ मच गई और मंच का साइड वाला हिस्सा टूट गया।

Delhi Kalkaji Temple: दिल्ली के प्रसिद्ध कालका जी मंदिर में शनिवार को बी प्राग, कन्हैया मित्तल समेत कई गायक भजन संध्या में आए थे। इस दौरान मंदिर में लोगों की भारी भीड़ आई थी। सभी लोग स्टेज के करीब जाने की कोशिश करने लगे। लोगों की बेकाबू भीड़ साइड मंच पर चढ़ने लगी। तभी साइड मंच टूट कर गिर गया, जो लकड़ी और लोहे से बना हुआ था। मंच गिरने के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में 17 लोग घायल हो गए और 1 की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आयोजको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Kalkaji temple

कालका जी मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

भजन संध्या का आयोजन

दरअसल शनिवार को कालका जी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें कई गायक शामिल हुए थे। इसमें बी प्राग और कन्हैया मित्तल जैसे फेमस गायक भी आए थे। जिसके चलते लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ मंच के करीब जाना चाह रही थी। इसी के चलते लोग मंच के साइड में बने मंच पर चढ़ने लगे। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग काबू में नही आए और मंदिर का साइड वाला हिस्सा गिर गया।

End of Feed