दिल्ली-हरियाणा के बीच मेट्रो का होगा विस्तार, नई लाइन से यात्रा होगी आसान, इस दिन से शुरू होगा काम

दिल्ली-हरियाणा के बीच मेट्रो की बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड विस्तार के तहत नई मेट्रो लाइन का कार्य जल्द शुरू करने वाली है, इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

दिल्ली और हरियाणा के बीच और बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए दोनों राज्यों के बीच मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। इस विस्तार के तहत एक नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का कार्य शुरू किए जाने की घोषणा गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, इस मेट्रो लाइन पर 14 नए स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इससे दिल्ली से गुरुग्राम यात्रा करने वाले लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा और जाम की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

Metro

दिल्ली-हरियाणा के बीच मेट्रो का होगा विस्तार

नई मेट्रो लाइन में बनेगा कितने किलोमीटर का वायडक्ट

मिली जानकारी के अनुसार नई मेट्रो लाइन के इस प्रोजेक्ट के तहत 15.2 किलोमीटर लंबा वायडक्ट बनाया जाएगा। इसमें 14 नए एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इस वायडक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्माण सड़क से ऊपर किया जाएगा, जिससे नीचे चलने वाले ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा।

End of Feed