Delhi Handloom Haat: दिल्ली हैंडलूम हाट में बंगाल की सपना की धूम, सिर्फ इतने रुपये में खरीदें प्योर सिल्क ब्लाउज; डिजाइन हैं बेहद खास

Delhi Handloom Haat: कोलकाता से दिल्ली हैंडलूम हॉट पर ब्लाउज स्टॉल लगाने वाली सपना दत्ता ने बताया कि वे बंगाल के कंथा स्टिच से तैयार ब्लाउज के कलेक्शन रखती हैं। प्योर सिल्क से बने एक ब्लाउज की कीमत 350 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक है।

Delhi Handloom Haat: कोलकाता से आई सपना कोलकाता के प्रसिद्ध कंथा स्टिच को दिल्ली के लोगों के बीच लेकर आई हैं। दिल्ली के जनपथ स्थित हैंडलूम हॉट में अलग-अलग राज्यों से कपड़ों की नक्काशी करने वाले कारीगर पहुंचे हैं। सभी कलाकार अपनी-अपनी कारीगरी से अलग ही रंग बिखेर रहे हैं। उन्हीं में से एक कारीगर सपना दत्ता हैं। सपना पश्चिम बंगाल बंगाल से आई हैं। सपना ने हैंडलूम हॉट पर अपना स्टॉल लगाया है। वे बंगाल के कंथा स्टिच से तैयार हुए ब्लाउज के कलेक्शन लोगों को बेच रही हैं।

Delhi Handloom Haat Traditional Crafts

दिल्ली हैंडलूम हॉट (फाइल फोटो)

सपना कहती हैं कि उनके पास हैंड प्रिंट ब्लाउज की खासी डिमांड है। वो कंथा स्टिच की खासियत बताती हैं। कहती हैं कि यह पूरी तरह हैंडमेड है। इसको बनाने में पुराने कपड़ों जैसे कि साड़ियों या चादरों को नया रूप दिया जाता है। कारीगर पहले कपड़े पर कढ़ाई का डिजाइन उकेरते हैं और फिर उसमें रंगीन धागों से फूल, पशु-पंछी और प्राकृतिक चित्र उकेरते हैं। इस प्रक्रिया में विशिष्ट कलाकृति के लिए काफी समय देना होता है।

End of Feed