Delhi: डीएमआरसी की 100 ई-बसें टेकओवर करेगी दिल्‍ली सरकार, 53 रूटों पर हर 7 से 10 मिनट में मिलेंगी बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 24, 2023, 02:22 PM IST

Delhi: डीएमआरसी की 100 फीडर ई-बसों का संचालन अब दिल्‍ली सरकार करेगा। इन बसों को रूट रेशनलाइजेशन स्कीम के तहत पहले से निर्धारित किए गए 53 फीडर रूटों पर चलाया जाएगा। ये बसें ऐसी जगह चलेंगी, जहां पर बड़ी बसें नहीं जा सकती हैं। इससे प्राइमरी रूटों और मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • डीएमआरसी की फीडर ई-बसों को दिल्‍ली सरकार चलाएगी
  • रूट रेशनलाइजेशन स्कीम के निर्धारित 53 रूट पर चलेंगी ये बसें
  • दिल्‍ली सरकार इस साल 380 नई फीडर बसें भी खरीदेगी


Delhi: राजधानी के बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। डीएमआरसी की फीडर ई-बसों को अब दिल्‍ली सरकार शहर के अंदरूनी हिस्‍सों में चलाया जाएगा। डीएमआरसी की 100 फीडर ई-बसों को टेकओवर करने के लिए दिल्‍ली सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी बसों को अब दिल्ली परिवहन विभाग ऑपरेट करेगा। इन बसों को रूट रेशनलाइजेशन स्कीम के तहत पहले से निर्धारित किए गए 53 फीडर रूटों पर चलाया जाएगा। क्‍योंकि ये सभी बसें छोटी साइज की हैं, इसलिए इन सभी को दिल्‍ली के ऐसी रिहायशी इलाकों और गांवों में चलाया जाएगा, जहां पर बड़ी बसें नहीं जा सकती हैं। इससे प्राइमरी रूटों और मेट्रो स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

delhi feeder buses

डीएमआरसी की फीडर ई-बसों

दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्‍ली मेट्रो अभी करीब 100 इलेक्ट्रिक फीडर बसों का संचालन कर रहा है। इनको अब टेकओवर किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इन फीडर बसों को डीटीसी नहीं चलाएगी, बल्कि इनका संचालन और मेंटिनेंस का जिम्मा डिम्ट्स कंपनी को सौंपा जाएगा। डिम्ट्स भी इन बसों को किसी अन्‍य प्राइवेट कंपनी के माध्यम से इन बसों का संचालन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इन 100 बसों के आ जाने से रूट रेशनलाइजेशन स्कीम के तहत निर्धारित रूटों पर 7 से 10 मिनट के अंतर पर यात्रियों को बसें मिल सकेंगी।

End of Feed