Dry Day in Delhi: दिल्ली सरकार ने पांच ड्राई डे घोषित किए हैं। 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने पांच महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। ये पांच दिन ‘ड्राई डे’ के रूप में घोषित किए गए हैं। जिनमें राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा शामिल है।
सांकेतिक फोटो
दिल्ली में कब-कब रहेगा ड्राई डे
आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, राजधानी में शराब की दुकानें निम्नलिखित तिथियों पर बंद रहेंगी:
दिल्ली मे 5 दिन ड्राई डे घोषित
- राम नवमी – 6 अप्रैल 2025
- महावीर जयंती – 10 अप्रैल 2025
- गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल 2025
- बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई 2025
- ईद-उल-जुहा – 6 जून 2025
क्यों घोषित होता है ड्राई डे
सरकार हर वर्ष प्रमुख धार्मिक और राष्ट्रीय त्योहारों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्राई डे घोषित करती है, ताकि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके। आबकारी विभाग ने सभी शराब विक्रेताओं को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
