दिल्ली

ड्राई डे अलर्ट! अप्रैल से जून तक इन 5 दिनों में नहीं मिलेगी शराब, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली सरकार ने 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित किए हैं। पांच महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब विक्रेताओं को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इनका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Dry Day in Delhi: दिल्ली सरकार ने पांच ड्राई डे घोषित किए हैं। 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने पांच महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। ये पांच दिन ‘ड्राई डे’ के रूप में घोषित किए गए हैं। जिनमें राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा शामिल है।

दिल्ली में कब-कब रहेगा ड्राई डे

आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, राजधानी में शराब की दुकानें निम्नलिखित तिथियों पर बंद रहेंगी:

dry day

दिल्ली मे 5 दिन ड्राई डे घोषित

  • राम नवमी – 6 अप्रैल 2025
  • महावीर जयंती – 10 अप्रैल 2025
  • गुड फ्राइडे – 18 अप्रैल 2025
  • बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई 2025
  • ईद-उल-जुहा – 6 जून 2025

क्यों घोषित होता है ड्राई डे

सरकार हर वर्ष प्रमुख धार्मिक और राष्ट्रीय त्योहारों पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ड्राई डे घोषित करती है, ताकि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके। आबकारी विभाग ने सभी शराब विक्रेताओं को इन आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article