दिल्ली की महिलाओं का 8 मार्च को होगा सम्मान! भाजपा सरकार 'महिला सम्मान योजना' कर सकती है लागू

Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान योजना लागू कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 8 मार्च को दिल्ली सरकार महिलाओ को बड़ा तोहफा दे सकती है जिसके तहत हर माह महिलाओं को 2500 रुपये की धनराशि मुहैया कराई जाएगी।

Rekha Gupta

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (बाएं) और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (दाएं)

इस दिन जारी होगी पहली किश्त

सूत्रों के मुताबिक, रेखा सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली की महिलाओं के खाते पर 'महिला सम्मान योजना' की पहली किश्त जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है, जहां पर दिल्ली की 5,000 महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शिरकत कर सकते हैं।

End of Feed