श्रमिकों को दिल्ली सरकार का तोहफा, 500 पालना घर और 10 लाख तक मुफ्त इलाज

दिल्ली सरकार ने विश्वकर्मा दिवस के मौके पर श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूर बहनों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए 500 पालना घर खोलने का ऐलान किया।

दिल्ली : दिल्ली सरकार ने विश्वकर्मा दिवस के मौके पर श्रमिकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूर बहनों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए 500 पालना घर खोलने का ऐलान किया। इसके साथ ही श्रमिक परिवारों को 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, शिक्षा और आवास की सुविधाएं देने की भी योजना है। विश्वकर्मा दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित विश्वकर्मा पूजा महोत्सव श्रमिकों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा की मौजूदगी में सैकड़ों मजदूरों के सामने ऐसी योजनाओं की घोषणा हुई, जो सीधे-सीधे उनके जीवन की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी हैं।

श्रमिकों को दिल्ली सरकार का तोहफा, 500 पालना घर और 10 लाख तक मुफ्त इलाज

500 पालना घर खोलने की घोषणा

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजदूर महिलाओं के छोटे बच्चों की परवरिश के लिए दिल्ली में 500 पालना घर खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये पालना घर सिर्फ बच्चों की देखभाल नहीं करेंगे बल्कि माताओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में मदद करेंगे। "यह हमारे मेहनती विश्वकर्मा माताओं के लिए संबल बनेगा," उन्होंने कहा।

End of Feed