दिल्ली

Delhi Dry Day: छठ पूजा के चलते बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने की ड्राई डे की घोषणा

Delhi Dry Day: दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने की ड्राई डे की घोषणा। छठ पूजा के चलते दुकानों पर शराब की ब्रिकी रहेगी बंद।

Image

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को देखते हुए ड्राई डे की घोषणा

Delhi Dry Day: छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार 17 नवंबर से शुरू हो चुका है। 4 दिवसीय इस पर्व को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने छठ पर्व 2023 पर दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा कर दी है। इस आदेश के अनुसार शराब की दुकानें रविवार यानी 19 नवंबर को बंद रहेगी।

ड्राई डे का पालन न करने वालों पर होगी कार्यवाही

दिल्ली में अक्सर त्योहारों और चुनाव के दौरान ड्राई डे की घोषणा की जाती है। उसी प्रकार छठ पूजा को देखते हुए एक बार फिर केजरीवाल सरकार ने ड्राई डे की घोषणा कर दी है। 19 नवंबर 2023 को ड्राइ डे के दिन शराब की ब्रिकी प्रतिबंधित होती है। ड्राई डे का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

आधिकारिक तौर पर जारी अधिसूचना के अनुसार, "उपरोक्त सूची में किए गए किसी भी बदलाव के कारण लाइसेंसधारी किसी भी मुआवजे के हकदार नहीं होंगे। सभी लाइसेंसधारी इस आदेश को अपने लाइसेंस प्राप्त परिसर के किसी विशिष्ट स्थान पर प्रदर्शित करेंगे। लाइसेंसधारी के व्यावसायिक परिसर को शुष्क दिवस पर बंद रखा जाएगा।"

छठ पूजा के लिए तैयार 10 पॉइंट प्लान

ड्राई डे के साथ दिल्ली में छठ पूजा को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने 10 पॉइंट प्लान योजना तैयार की है। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के लिए 10 पॉइंट प्लान की योजना में घाटों का निर्माण और घाटों पर रोशनी और शौचालय सुविधाओं के प्रावधान सहित अन्य कई चीजों को शामिल किया गया हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!