दिल्ली की कमान अब रेखा गुप्ता के हाथ, LG वीके सक्सेना ने दिलाई CM पद की शपथ, PM मोदी-शाह, राजनाथ भी रहे मौजूद

Rekha Gupta New CM Of Delhi: पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से घनिष्ठ संबंध हैं। रेखा हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री होंगी।

Rekha Gupta New CM Of Delhi: दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी। इसके साथ ही 50 वर्षीय रेखा दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा शासित राज्यों के सीएम एवं एनडीए के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने शपथ लिया। रामलीला मैदान में भारी संख्या में भाजपा कार्याकर्ता एवं लोग मौजूद थे।

Rekha oath

सीएम पद की शपथ लेतीं रेखा गुप्ता।

रेखा गुप्ता के साथ ही परवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और डॉ. पंकज सिंह को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

End of Feed