Delhi Final Voter List: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 का समय करीब आ रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार 6 जनवरी को यानी आज दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इसमें पुरुषों वोटर की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 है। वहीं महिला वोटर 71 लाख 73 हजार 952 है। वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियां भी जारी की जा सकती है। इस बीच माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का आयोजन 15 फरवरी से किया जा सकता है। लेकिन अभी तक तय तिथि की घोषणा नहीं की गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर पॉलिटिकल पार्टियों के बीच राजनीति भी तेज हो गई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
