Women Safety in Delhi: दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद, राजधानी में 9,767 सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय हैं। ये कैमरे महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे, लेकिन इनमें से कई खराब हो गए हैं या चोरी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) के हालिया आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली में कुल 2.8 लाख सीसीटीवी कैमरों में से 9,767 या तो क्षतिग्रस्त हैं या गायब हैं।
दिल्ली में 9,767 सीसीटीवी कैमरे निष्क्रिय (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
इस समस्या के समाधान के लिए PWD ने तकनीकी ऑडिट शुरू कर दिया है, जिसके तहत खराब कैमरों को बदलने और नए कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। ये कैमरे 2018 में आम आदमी पार्टी (AAP) के शासन में लगाए गए थे, और भाजपा सरकार ने हाल ही में 50,000 नए कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है। अगले चरण में, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की योजना है।
PWD ने एक कमांड सेंटर भी स्थापित किया है, जो सभी कैमरों से फुटेज प्राप्त करता है और उसकी निगरानी करता है। फुटेज 30 दिनों तक संग्रहीत रहता है, साथ ही 5-7 दिनों का रिजर्व डेटा बैकअप भी रखा जाता है। अधिकारियों के अनुसार, इस फुटेज को PWD, पुलिस, जिला मजिस्ट्रेट और अदालतें देख सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
