दिल्ली

शादी के बंधन में बंधीं अरविंद केजरीवाल की बेटी, IIT बैचमेट संग लिए 7 फेरे; खास अंदाज में नजर आए पूर्व CM

Harshita Kejriwal Marriage: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन संग 7 फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गईं। इस दौरान पूर्व सीएम सूट-बूट पहनकर अनोखे अंदाज में नजर आए।

Image

हर्षिता केजरीवा-संभव जैन शादी

Harshita Kejriwal Marriage: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर खुशियों का माहौल है। आज यानी 18 अप्रैल को उनकी बेटी हर्षिता परिणय सूत्र के बंधन में बंध गई हैं। हर्षिता ने शादी किसी और से नहीं बल्कि, अपने आईआईटी बैचमेट संभव जैन से की है। मीडिया खबरों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये शादी दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई, जिसमें बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। सामने आई तस्वीर में हर्षिता संभव के साथ पिता अरविंद केजरीवाल सूट बूट में नजर आ रहे हैं।

दामाद संग केजरीवाल

दामाद संग केजरीवाल

कौन हैं संभव जैन?

जानकारी के मुताबिक, संभव जैन कंपनी में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट काम कर रहे हैं। जानकारी यह भी है कि वह केजरीवाल की बेटी हर्षिता के साथ एक स्टार्टअप भी शुरू कर चुके हैं। इससे पहले 17 अप्रैल को हर्षिता की मेहंदी और अन्य कार्यक्रम में भी कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते देखे गए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केजरीवाल और सुनीता के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपनी पत्नी के साथ और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने भी डांस किया। जानकारी के मुताबिक, हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा।

हर्षिता अरविंद के बारे में

29 साल की हर्षिता अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली आईआईटी से पढ़ाई की है। संभव जैन उन्हीं के बैचमेयट हुआ करते थे। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती थी। जो आज रिश्ते में तब्दील हो गई। आप नेता अरविंद केजरीवाल अपनी शिक्षित राजनेताओं में से हैं। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जो भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की पूर्व अधिकारी हैं। लिहाजा, उनके बच्चे, विशेष रूप से उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल, उनके नक्शेकदम पर चलते हुए बड़े मुकाम की ओर अग्रसर हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article