DDA Flat News: डीडीए फ्लैट खरीदने का है प्लान, यहां मिलेगा 15 से 25 प्रतिशत का डिस्काउंट

DDA Flat News: डीडीए ने दिल्ली में फ्लैट लेने वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत स्पेशल स्कीम में आने वाले नरेला के डीडीए फ्लैट्स पर 15 से 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

DDA Flat News: दिल्ली में फ्लैट खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यहां डीडीए के फ्लैट पर लोगों को भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लेते हुए डिस्काउंट देने की तैयारी कर ली है। डीडीए के इस बड़े फैसले के आधार पर लोगों को 15 से 25 प्रतिशत का डिस्काउंट प्राप्त होगा। ये डिस्काउंट मुख्य तौर पर नरेला में स्थित 440 फ्लैट्स पर है। डीडीए फ्लैट्स पर लोगों को डिस्काउंट केंद्रीय-राज्य सरकार और एमआईजी के फ्लैट के आधार पर प्रदान किया जाएगा। आइए आपको डिस्काउंट से संबंधित अधिक जानकारी दें।

Delhi Development Authority

डीडीए फ्लैट्स पर भारी डिस्काउंट

नरेला में डीडीए फ्लैट्स पर भारी छूट

नरेला में स्थित डीडीए के फ्लैट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां स्थित 440 फ्लैट में लोगों को 15 से 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। जानकारी के अनुसार सेक्टर ए1, ए4 में एमआईजी फ्लैट खरीदने की इच्छा रखने वाले लोगों को 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा वहीं अगर आज केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मियों की श्रेणी में आते हैं कि आपको 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। अब दिल्ली में आपका भी अपना घर आसानी से बनाने का सपना पूरा होगा।

End of Feed