बस 2 महीने का इंतजार, खुलने वाला है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे; सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के बारे में यहां जानें

Delhi-Dehradun Expressway, Akshardham, Eastern Peripheral Expressway, EPE, Geeta Colony, Shamshan Ghat Kailash Nagar, Sonia Vihar, Vijay Vihar, Mandola, Vijay Vihar, Khajuri Chowk, Loni, Usmanpur, Geeta Colony, Free Expressway

Delhi-Dehradun Expressway News: अगर आपको दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का खुलने का इंतजार है तो बता दें कि आप अकेले नहीं हैं, बल्कि दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के बारे में आपको हर अपडेट हम अब तक देते आए हैं तो एक बार फिर खुशखबर लेकर आए हैं। बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इसी साल नवंबर पर खुलने जा रहा है। चलिए जानते हैं इससे जुड़ा ताजा अपडेट और इसके सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स के बारे में -

Delhi-Dehradun Expressway Latest Update

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने की तारीख आ रही नजदीक

यहां खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की खुशखबरी तो है, लेकिन अभी यह खुशखबरी अधूरी ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी यह दिल्ली से देहरादून तक पूरा बना नहीं है, बल्कि दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से उत्तर प्रदेश में ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) तक ही खुलेगा। 32 किलोमीटर का यह स्ट्रैच इसी साल नवंबर में आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और फिर आप इस पर फर्राटा भर पाएंगे।

32 किलोमीटर के इस स्ट्रैच में दिल्ली-देहारादून एक्सप्रेसवे का 19 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। जिसके कारण दिल्ली के व्यस्त इलाकों से गुजरने के बावजूद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। 32 किमी के इस स्ट्रैच के खुल जाने से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत होगी।

End of Feed