खत्म हुआ इंतजार! आज से खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे; यहां तक बिना टोल चुकाए करें सफर

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर आज इंतजार खत्म हो रहा है। एक्सप्रेसवे का पहला चरण आज से खुल रहा है। पहले फेज में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल वे तक (31.6 किमी) तक खुलेगा, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे यात्रा को सुगम बनाने और दिल्ली से देहरादून के बीच की यात्रा को कम समय में पूरा करने के लिए एक अहम परियोजना है। इस एक्सप्रेस वे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद दिल्ली से देहरादून तक सड़क मार्ग से जाने वाले की यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, यात्रियों को सुरक्षित व तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा।

Delhi-Dehradun Expressway

आज से खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के कई फायदे होंगे। इस एक्सप्रेसवे के पूरे तरह से खुल जाने के बाद यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ-साथ समय की बचत होगी। सरकार के इस परियोजना का उद्देश्य यातायात में सुधार लाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को गति देना है। इस एक्सप्रेस वे पर एशिया का सबसे लंबा 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है। जहां से जंगली जानवर दिख सकते हैं। यह कॉरिडोर राजा जी नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस वे पर 5 रेलवे ओवर ब्रिज, 110 वाहन अंडरपास, 76 किमी सर्विस रोड, 29 किमी की एलिवेटेड रोड, 16 एग्जिट और एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं।

End of Feed