इन्हें शर्म भी नहीं आती, सेना के जवान से ठगे 19 लाख रुपये; साइबर पुलिस ने दबोचा

दिल्ली में जालसाज ने एक सैन्यकर्मी को सस्ती कार दिलाने के नाम पर उनसे 19 लाख रुपये ठग लिए। हालांकि, साइबर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है और पता चला कि उस पर दिल्ली के साथ ही जयपुर और पंचकूला में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। वह विशेषतौर पर सैन्यकर्मियों को ही अपना शिकार बनाता था।

एक तरफ पाकिस्तान और PoK में Operation Sindoor चलाने और पाकिस्तान की गुस्ताखी पर उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने को लेकर देशभर में सेना के प्रति सम्मान बढ़ा है। दूसरी तरफ कुछ झांसेबाजों को शर्म नहीं आती है और वह सेना के जवानों के साथ भी ठगी करते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। जिसमें सेना के एक जवान के साथ 19 लाख रुपये की ठगी हुई। हालांकि, पुलिस ने झांसेबाज को गिरफ्तार कर लिया है।

Cyber Fraud

दिल्ली में सैन्यकर्मी से साइबर फ्रॉड (फोटो - AI Image)

दरअसल दक्षिणी पश्चिम जिले में एक सैन्य कर्मी को सस्ते दाम पर कार दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये ठगने के आरोप में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश के खिलाफ दिल्ली, जयपुर और पंचकूला में धोखाधड़ी के नौ मामले दर्ज हैं।

End of Feed