Delhi Crime News: दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सिद्धार्थ नगर में रविवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने एक अपार्टमेंट में गोलियां चलाईं, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, नाकबपोश बदमाशों ने पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब दरवाजा नहीं, खुला तो उन्होंने दो बार फायर किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहली मंजिल के अपार्टमेंट के दरवाजे पर दो गोलियां चलाईं और फिर वे भूतल की ओर भाग गए। नकाबपोश लोगों ने भागने से पहले भूतल पर एक अन्य अपार्टमेंट की खिड़की पर भी तीन गोलियां चलाईं। पुलिस नाकबपोशों की तलाश में जुटी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
