दिल्ली

Exclusive: दिल्ली में 4 बेटियों के साथ पिता ने किया सुसाइड, मिठाई के डिब्बे के साथ आखिरी बार दिखा था शख्स; पढ़ें इनसाइड स्टोरी

Delhi Suicide News: दिल्ली के वसंत कुंज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। मामले की जांच कर रही पुलिस के सामने एक सीसीटीवी वीडियो आई है, जिसमें शख्स को घर में मिठाई का डिब्बे ले जाते हुए आखिरी बार देखा गया।

Image

दिल्ली में पिता ने 4 बेटियों के साथ किया सुसाइड

Delhi Suicide News: दिल्ली के वसंतकुज के रंगपुरी इलाक में अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर एक पिता ने आत्महत्या कर ली। घर से भीषण बदबू आने पर आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। लोगों ने पुलिस को ये भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार बाहर दिखाई नहीं दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घर का गेट अंदर से बंद होने पर पुलिस ने फायर सर्विस की टीम को बुलाया और घर का ताला तोड़ अंदर गए। पुलिस ने घर से पिता समेत 4 दिव्यांग बेटियों के शव को बाहर निकाल और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये मामला सुसाइड का लगा, क्योंकि घर में सल्फास का एक खाली पैकेट मिला है। लेकिन घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। साथ ही मृतक हीरालाल की नाक से खून भी बह रहा था। पुलिस के लिए ये जानना आवश्यक है कि यहां हुआ क्या था। क्या कारण रहा कि इन सभी ने एक साथ ये कदम उठाया? क्या पिता ने बेटियों को जहर देने के बाद खुदकुशी की? इस तरह के उठते कई सवालों पर पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा पिता हीरालाल

मामले की जांच करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में पिता हीरालाल को 24 सितंबर को आखिरी बार देखा गया। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में पिता हीरालाल हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर घर जाते हुआ दिखाई दिया। उसके बाद वह घर से बाहर नहीं आया। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहा मिठाई का डिब्बा हीरालाल के घर से बरामद किया और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या मिठाई में सल्फास की गोलियां मिलाकर बच्चियों को खिलाया गया था? पुलिस ने मामले में एक और खुलासा किया है। पुलिस ने बताया सभी बच्चियों के गले और कमर पर कलावा बंधा हुआ था। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि पहले पिता ने बेटियों को जहर दिया और उसके बाद जब वह बेहोश हो गई तो उनके गले और कमर पर कलावा बांधा होगा। उसके बाद पिता ने खुद भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की और जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article