दिल्ली

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी सफलता, लंबे समय से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से हत्या के मामले में फरार एक शातिर बदमाश की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अदालत की कार्रवाई को नजरअंदाज किया।

Image

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम एक साल से फरार हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो - Canva)

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय मोहम्मद समसाद आलम को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सालों से अदालत की कार्यवाही से बचता आ रहा था और उसे अपराधी (पीओ) घोषित किया जा चुका था।

पुलिस के अनुसार, समसाद आलम एफआईआर संख्या 738/2016 में वांछित था, जो थाना गोविंदपुरी, दिल्ली में धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य नष्ट करना) आईपीसी के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले कई वर्षों से जगह-जगह छिपता रहा और उसने अदालत के कई समन और नोटिस को नजरअंदाज कर दिया।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तार आरोपी

इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 सितंबर की रात को गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पता लगाया। ऑपरेशन में एसआई अबोध शर्मा, एएसआई दीपचंद, हेड कांस्टेबल संदीप, हेड कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल सुमित शामिल थे। ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही। उनकी जांच कौशल और तकनीकी जानकारी के चलते टीम आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके ठिकाने की सही जानकारी जुटाने में सफल रही। रात करीब 11 बजे जैसे ही आरोपी तुगलकाबाद स्थित अपने घर में दाखिल हुआ, पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मोहम्मद समसाद आलम ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने माना कि वह जानबूझकर अदालत से बचता रहा और नोटिसों को नजरअंदाज करता रहा। एक अन्य कार्रवाई में 9 और 10 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच ने भलस्वा डेयरी हत्याकांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास से हुई। आरोपी वकील मलिक पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article