संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, सात सदस्यों की SIT टीम का हुआ गठन

Delhi News: संसद में हुई धक्का-मुक्की कांड की जांच का जिम्मा दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया गया है। इसके लिए सात सदस्यों की SIT टीम का गठन किया गया है।

Delhi News: संसद में गुरुवार को हुए हंगामे और धक्का मुक्की कांड के बाद बीजेपी और कांग्रेस की शिकायतों की जांच पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी स्थित ISC यूनिट द्वारा की जाएगी। बीजेपी की शिकायत पर लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि संसद में हुए धक्का मुक्की कांड में बीजेपी के दो सांसदों को चोट लग गई है और उनका दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

image (10)

संसद धक्का-मुक्की कांड की जांच करेगी क्राइम ब्रांच

आईएससी यूनिट के पास गया संसद धक्का मुक्की कांड

पॉलिटिकल हाई प्रोफाइल मामले हमेशा दिल्ली पुलिस की ISC क्राइम ब्रांच यूनिट को ही जांच के लिए ट्रांसफर किये जाते हैं। उसी प्रकार से इस बार भी संसद में हुए हंगामे और धक्का मुक्की कांड की जांच पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन द्वारा क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी आईएससी यूनिट को सौंपी गई है।

End of Feed