विदेश में बैठकर दिखाते थे हेकड़ी, दिल्ली पुलिस ने यूं बिछाया जाल; फर्जी पासपोर्ट गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की अंतर्राज्यीय सेल ने फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। जांच में पता चला कि निशांत कुमार सक्सेना और उसके साथी पहले फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और जन्म प्रमाण पत्र तैयार करते थे। इसके बाद वे पासपोर्ट सेवा केंद्र में गलत जानकारी देकर पासपोर्ट बनवा लेते थे। पुलिस को शक है कि लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की इसमें मिलीभगत थी।

दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर-स्टेट सेल ने एक बड़े फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा किया है, जो अपराधियों के लिए जाली पहचान से पासपोर्ट तैयार कर उन्हें विदेश भेजने का काम कर रहा था। इस मामले में गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 फर्जी पासपोर्ट, 12 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक पीवीसी कार्ड प्रिंटर और करीब 1,000 फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच के जॉइंट कमिश्नर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में यह देखा गया था कि कई गैंगस्टर और अपराधी विदेशों में बैठकर धमकी दे रहे थे और भारतीय एजेंसियों से बचने के लिए फर्जी पहचान के सहारे देश छोड़कर भाग रहे थे।

Fake passport gang in Lucknow

दिल्ली पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का किया भंडाफोड़

पुलिस ने गैंग का ऐसे किया खुलासा

इस संगठित अपराध को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की इंटर-स्टेट सेल को विशेष जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। इंस्पेक्टर मनमीत मलिक की टीम ने करीब चार महीनों तक इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुख्ता जानकारी जुटाई। पुलिस को खबर मिली कि लखनऊ में एक गिरोह अपराधियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक डिकॉय ग्राहक भेजकर इस गैंग से संपर्क किया और फर्जी पासपोर्ट बनवाने की डील की। जैसे ही पासपोर्ट की डिलीवरी तय हुई, टीम ने लखनऊ में छापेमारी कर गिरोह के सरगना निशांत कुमार सक्सेना को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में पांच और फर्जी पासपोर्ट, दो सीपीयू, दो मोबाइल और कई नकली दस्तावेज मिले।

End of Feed