Delhi News: क्राइम ब्रांच ने रोहिणी से हथियारबंद अपराधी को धर दबोचा, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने रोहिणी से हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके सहयोगियों के बारे में पता लगा रही है।

Delhi News: दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने रोहिणी सेक्टर-11 इलाके से 21 वर्षीय आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शहर में किसी बड़ी वारदात को टाला जा सका।

CRIME

फाइल फोटो

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी

दरअसल, 9 सितंबर को सिपाही विवेक राणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजय कौशिक की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें एसआई नरेंद्र सिंह, एएसआई हुकम चंद, एएसआई वीरेंद्र सिंह, एएसआई रमेश राणा, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल धरा सिंह और सिपाही विवेक राणा शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी अशोक कुमार शर्मा की करीबी निगरानी और डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा (आईपीएस) के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

End of Feed