दिल्ली

Delhi News: मनीष सिसोदिया को धनतेरस पर मिली बड़ी राहत, दिवाली से पहले जा सकेंगे घर

दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। सिसोदिया ने इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया था।

Image

दिवाली से पहले जेल से बाहर आएंगे मनीष सिसोदिया

KEY HIGHLIGHTS
  • कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में पत्नी से मिलने की इजाजत दी
  • कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पत्नी से मिलने की इजाजत दी
  • मनीष सिसोदिया ने 5 दिन की इजाजत की मांग की थी

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दे दी है। मनीष सिसोदिया ने इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। इस पर विशेष न्यायाधीश एम नागपाल ने सुनवाई करते हुए उन्हें दिवाली से पहले छह घंटे तक घर जाने की अनुमति दे दी है। वह शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक घर पर रहेंगे।

बता दें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट (SC) ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द की थी। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

कई बार कोर्ट दे चुका है इजाजत

इससे पहले, हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने के लिए इसी साल 3 जून को इजाजत दी थी। कोर्ट ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सात घंटे की इजाजत दी थी। तब मनीष सिसोदिया घर पहुंचे थे, लेकिन तब उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद कोर्ट ने सिसोदिया को 7 जून को फिर पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी और इस बार उनकी मुलाकात पत्नी से हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article