देश की राजधानी नई दिल्ली ही नहीं, दिल्ली-एनसीआर के पूरे क्षेत्र और पूरे देश में आवारा पशुओं की बड़ी समस्या है। इस समस्या से आम लोग अक्सर ही परेशान रहते हैं। गाय, सांड और कुत्ते सड़कों पर आवारा घूमते हुए आसानी से दिख जाते हैं और कई बार यह लोगों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐसे ही गायों के झुंड से सामना हो गया।
CM रेखा गुप्ता को दिल्ली के हैदरपुर फ्लाइओवर पर गायों का झुंड मिला। यहां वह निरीक्षण कर रही थीं, इसी दौरान वहां गायों का झुंड आ गया। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवारा पशुओं के लिए शेल्टर ढूंढ़ने का निर्देश दिया।
देखें वीडियो
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में आवारा सांड और गाय द्वारा लोगों को पटखने के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसके अलावा आवारा कुत्तों के काटने से भी कई लोग अक्सर घायल होते रहते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उम्मीद है कि वह आवारा गाय और सांडों के साथ ही आवारा कुत्तों पर भी नियंत्रण पाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
