Delhi News:सिसोदिया के परिवारवालों से मिले सीएम केजरीवाल, AAP सांसद संजय सिंह के भी घर गए-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 12, 2023, 06:28 PM IST

अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के घर पर पहुंचे फिर वो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के परिवारवालों से मिलने के लिए गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के घर पर पहुंचे फिर वो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के परिवारवालों से मिलने के लिए गए वहां उन्होंने सिसोदिया के परिजनों से मुलाकात की गौर हो कि एक दिन पहले सिसोदिया ने कोर्ट द्वारा बीमार होने के कारण पत्नी से मिलने की अनुमति मिलने के बाद शनिवार को अपनी पत्नी से मुलाकात की थी।

Delhi CM Kejriwal

वो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के परिवारवालों से मिलने के लिए गए

सिसोदिया के परिवारवालों से मुलाकात के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के भी घर पहुंचे, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में 4 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।

End of Feed