दिल्ली की CM बनते ही आतिशी ने लिया बड़ा फैसला, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई

Breaking News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की।

दिल्ली की सीएम आतिशी ने सीएम पद संभालते ही श्रमिकों के लिए सरकार का खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है। सीएम आतिशी ने अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की। बता दें कि दिल्ली की सीएम बनने के बाद यह उनका बड़ा फैसला है।

atishi

फाइल फोटो।

श्रमिकों की न्यूनतम वेतन बढ़ाई

बता दें कि अब अकुशल मजदूर की न्यूनतम वेतन 18,066 होगी, जो पहले 17,494 रुपये थी। अर्धकुशल श्रमिक को अब 19,929 रुपये मिलेंगे, जो पहले 19,279 रुपये थी। वहीं, कुशल श्रमिकों की न्यूनतम वेतन 21,917 हुई, जो पहले 21,215 रुपये थी।

End of Feed