दिल्ली की सीएम आतिशी ने सीएम पद संभालते ही श्रमिकों के लिए सरकार का खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई है। सीएम आतिशी ने अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की। बता दें कि दिल्ली की सीएम बनने के बाद यह उनका बड़ा फैसला है।
श्रमिकों की न्यूनतम वेतन बढ़ाई
बता दें कि अब अकुशल मजदूर की न्यूनतम वेतन 18,066 होगी, जो पहले 17,494 रुपये थी। अर्धकुशल श्रमिक को अब 19,929 रुपये मिलेंगे, जो पहले 19,279 रुपये थी। वहीं, कुशल श्रमिकों की न्यूनतम वेतन 21,917 हुई, जो पहले 21,215 रुपये थी।
भाजपा पर साधा निशाना
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने भाजपा पर ‘‘गरीब विरोधी’’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन ‘‘दिल्ली में दिये जा रहे वेतन का आधा है।’’
सीएम आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा द्वारा खड़ी की गईं ‘‘बाधाओं’’ के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
