दिल्ली

Atishi News: दिल्ली सीएम आतिशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को फिर लिखा पत्र, मांगा मिलने का समय

आतिशी ने अपने इस नये पत्र में नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा फिर उठाया तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त से तत्काल मुलाकात के लिए समय देने का आग्रह किया।

Image

दिल्ली सीएम आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) राजीव कुमार को पत्र लिखकर नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित हेरफेर पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा है। इस सीट से ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।यह आतिशी का पिछले तीन दिनों में इस मुद्दे पर सीईसी को लिखा गया दूसरा पत्र है। पांच जनवरी को भी आतिशी ने इन कथित अनियमितताओं पर चर्चा के लिए एक मुलाकात का अनुरोध किया था।

पत्र में कहा गया है, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 दिन से भी कम समय बचा है, इसलिए इस मामले पर सर्वोच्च प्राथमिकता से विचार किया जाना चाहिए। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के सिद्धांतों को बनाये रखने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग पर भरोसा करते हैं।' उन्होंने पत्र में कहा, 'एक बार फिर, मैं आपसे अनुरोध करना चाहूंगी कि दिल्ली विधानसभा के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कृपया जल्द से जल्द एक मुलाकात का समय दें।'

उन्होंने कहा कि इन चिंताओं के समय पर समाधान के लिए एक मुलाकात का उनका अनुरोध आवश्यक है।इससे पहले सोमवार को आतिशी ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में एक 'मतदाता घोटाले' का आरोप लगाया था और दावा किया था कि पिछले कुछ दिनों में निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में 10 प्रतिशत नये मतदाता जोड़े गए हैं और 5.5 प्रतिशत मतदाताओं के नामों को हटाया गया है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना आठ फरवरी को होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article