मंत्रालय का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में दिल्ली के मंत्री, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने बताया; सबसे पहले क्या करेंगे

Delhi Sarkar in Action Mode: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिरसा ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है। वहीं उन्होंने प्रमुख प्राथमिकताएं बताईं। कपिल मिश्रा ने विधानसभा में मंगलवार को पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के बारे में उन्होंने कहा कि सत्य को कोई नहीं रोक सकता है।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को अपने कार्यालयों में कार्यभार संभाला और अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने विधि एवं न्याय मंत्री का पदभार ग्रहण किया, जबकि सिरसा ने पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री का कार्यभार संभाला।

Kapil Mishra, Manjinder Singh Sirsa

मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा।

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया आगे का प्लान

कपिल मिश्रा ने कहा, 'आज मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हमारे विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले घोषणापत्र में किए गए वादों के लिए कार्ययोजना तैयार करना शुरू करें तथा इसका समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।' विधानसभा में मंगलवार को पेश की जाने वाली सीएजी रिपोर्ट के बारे में उन्होंने कहा, 'सत्य को कोई नहीं रोक सकता। लोगों ने चुनावों में पहले ही न्याय कर दिया है और अब न्याय कानूनी रूप से भी होना चाहिए।'

End of Feed