विकसित दिल्ली बजट: जनता की भागीदारी से बनेगा दिल्ली का भविष्य

Delhi Budget 2025: दिल्ली की भाजपा सरकार अपना पहला बजट पेश करने वाली है। दिल्ली का बजट 24 से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस बजट के लिए दिल्ली की जनता से सुझाव लिया जाएगा। इसके लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

Delhi Budget 2025: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब दिल्ली सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा हम विकसित दिल्ली के बजट को 24 मार्च से 26 मार्च के बीच पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। CM ने कहा हम जनता की सारी आकांक्षाओं की पूर्ति के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों की उन्नति, कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए कृत्य संकल्पित हैं।

Delhi CM

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

दिल्ली सरकार इस साल का बजट 'विकसित दिल्ली बजट' के रूप में प्रस्तुत करने जा रही है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इस बजट का मुख्य फोकस महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना, प्रदूषण में कमी, रोजगार के अवसर, बेहतर शिक्षा सुविधाएं, गरीबों के लिए पोषक खाद्य पदार्थों की सब्सिडी, वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण, यमुना की सफाई और मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना रहेगा।

End of Feed