फिर खूबसूरत होगी यमुना! अब तक 1300 मिट्रिक टन कचरा निकला, परवेश वर्मा ने किया सफाई का निरीक्षण, जल्द नदी में दौड़ेगी फेरी

यमुना नदी की सफाई का काम जोरों शोरों से जारी है। दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने आज नदी की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक 1300 मिट्रिक कचरा निकाला जा चुका है। नदी में फेरी चलाने के लिए बी जल्द एमओयू साइन किया जाएगा। यहां डीडीए यमुना रिवर फ्रंट भी बनाएगी।

Yamuna River Cleaning in Delhi: दिल्ली की बीजेपी सरकार यमुना नदी को साफ करने में जुट गई है। पिछले कुछ दिनों से नदी में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अब तक 1300 मिट्रिन टन कचरा निकाला जा चुका है। दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने आज यमुना सफाई अभियान का निरक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यमुना की खूबसूरती लौटगी। इस महत्वपूर्ण योजना पर पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ की भी नजर है। यमुना नदी में फेरी चलाने के लिए जल्द ही एमओयू भी साइन किया जाएगा।

Yamuna Cleaning

परवेश वर्मा ने किया सफाई का निरीक्षण

पूर्व सीएम पर लगाए ये आरोप

दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने यमुना के सिग्नेचर ब्रिज से आईटीओके छट घाट और ओखला बैराज तक सफाई अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी चमने लगेगी। उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के दौरान 1300 मिट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। परवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगाया कि उन्हें यमुना नदी की चिंता नहीं थी। सफाई के लिए एमओयू साइन किया जाएगा। पीएम मोदी की निगरानी में यह काम चल रहा है।

End of Feed