दिल्ली

BJP ने दिल्ली CM के आवास की लगाई प्रदर्शनी, कहा- 'देखिए केजरीवाल के भ्रष्टाचार का राजमहल!- Video

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कनॉट प्लेस में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई। इस अनोखी प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने लिखा-'देखिए केजरीवाल के भ्रष्टाचार का राजमहल!...

Image

केजरीवाल का राजमहल

Photo : Twitter

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का महंगा आवास काफी समय से चर्चा में है। ऑपरेशन शीशमहल' ने केजरीवाल की नींद रातों की नींद उड़ा रखी है। इस'महल' को बनाने में नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप है। इस मुद्दे को बीजेपी लगातार भुनाने में जुटी है। रविवार को प्रदेश भाजपा ने कनॉट प्लेस में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के अंदर की दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई। इसका उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। उन्होंने, कहा कि यह प्रदर्शनी नहीं, बल्कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत हैं। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

जनता का पैसा केजरीवाल ने सुख सुविधा पर लुटाया-वीरेंद्र सचदेवा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह तस्वीर हमें उस मंजर को याद दिलाती है, जब दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण लोग ऑक्सीजन, दवाइयां और बेड के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे और केजरीवाल अपने आवास की सजावट की तैयारी में बिजी थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास पर खर्च होने वाले पैसों को केजरीवाल ने अपनी सुख सुविधा पर लुटाया है। इसे सभी दिल्लीवालों को देखना चाहिए।

वीडियो शेयर

वहीं, दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस प्रदर्शनी से जुड़ा एक वीडियो 'एक्स' पर पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'केजरीवाल के भ्रष्टाचार का राजमहल! 'ये प्रदर्शनी दिल्ली में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से इससे जुड़ा कोई बयान सामने नहीं आया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article